AI का बढ़ता कब्ज़ा,Zomato के 600 कर्मचारियों की खाई नौकरी 

Zomato Updates: क्विक फूड सर्विस का बड़ा नाम Zoomato है, जिसके कस्टमर दुनिया के कोने कोने में पाए जा सकते हैं।लेकिन ये सर्विस जो लोगों तक पहुंचाते हैं उन्हीं की नौकरी अब खतरे में आ चुकी है।रिपोर्ट्स की मनी जाए तो करीबन 600 कर्मचारियों को इस साल नौकरी से निकाला जा चुका है,जिसका एक बड़ा और एहम कारण आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI को भी बताया जा रहा है।

 

एक साल के भीतर निकाला गया कर्मचारियों को 

आपको बता दें पिछले साल जोमैटो एसोसिएट एस्केलेटर प्रोग्राम(ZAAP)के तहत 1500 कर्मचारियों को हायर किया गया था।जिसमें से एक साल के अंदर अंदर ही 600 लोगों को काम से निकाल दिया गया है। नौकरी से निकाले जाने की कई वजह सामने आ रही है। जिसमें से एक कस्टमर्स द्वारा AI का ज्यादा प्रयोग करना है,साथ ही कंपनी को काफी घाटा भी हो रहा था ।कर्मचारियों को निकालने का असर गुरुग्राम और हैदराबाद की कंपनी में ज्यादा देखा गया है।

 

AI के कारण हुई छंटनी

कंपनी ने अपनी कस्टमर सर्विस को और आसान बनाने के लिए ‘NUGGET‘ का लॉन्च किया था। लॉन्च होते ही एक महीने के अंदर अंदर कर्मचारियों की छंटनी देखी गई ।इसका इस्तेमाल ज्यादातर स्केल सपोर्ट में किया जाता है। ये AI टूल कम लगत वाला और बिना किसी डेवलपर टीम के सहायता के काम करता है। AI एजेंट के कारण कंपनी ग्राहकों के 80% परेशानियों को मिटाता है और उन्हें सुलझाता भी है।

 

घाटे में जा रहा है Zomato 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने वित्तीय वर्ष में 138 करोड़ का मुनाफा कमाया था तो वहीं के वित्त वर्ष 2024-2025 में कंपनी ने सिर्फ 59 करोड़ ही हुआ है जो कि पिछले साल के मुकाबले 57% घट चुका है।जो कि एक बड़ा कारण है लोगों को काम से निकलने का। हालांकि अभी तक कंपनी ने अपने इस फैसले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *