Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बेड के बक्से में मिला महिला का शव, मकान मालिक को लिया हो हिरासत में

पूर्व दिल्ली: पूर्व दिल्ली के विवेक नगर के मकान में एक महिला का सडा हुआ शव पाया गया है। सड़ने की वजह से आ रही बंदू के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी।जिसके बाद जांच के लिए पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच अभी करी जा रही है।

पूर्व दिल्ली के विवेक नगर से शुक्रवार को एक हत्याकांड का मामला सामने आया है।ये हत्याकांड सत्यम एनक्लेव , डीडी फ्लैट्स में हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी जब उन्हें घर से अजीब से बदबू आने लगी। तभी पुलिस को पीसीआर के जरिए हत्याकांड की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें घर में एक महिला का सडा हुआ शव मिला। महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।

 

दरवाजे से बह रहा था खून

पुलिस जब छान बिन के लिए पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था लेकिन पीछे के दरवाज़े से खून बह कर बाहर तक आ रहा था।तभी जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में कम्बल से लपेटा हुआ महिला का शव मिला जो की एक बक्से में रखा हुआ था। शव सड़ने के कारण मोहल्ले में बदबू फेल गई थी जिस कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां जाँच करी जा रही है। प्रारंभिक जाँच में ये मामला हत्या का बताया जा रहा है क्योंकि शव को छुपाया गया था हालांकि अभी जाँच पड़ताल जारी है।

 

मकान मालिक को लिया हिरासत में 

जांच में पता चला है कि घर के मकान मालिक, विवेकानंद मिश्रा और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे जिस कारण दोनों अलग रह रहे थे। विवेकानंद मिश्रा घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि की इस हत्या का संबंध विवेकानंद मिश्रा के पारिवारिक विवाद से है या नहीं। जिस कारण विवेकानंद को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *