ईद की छुट्टी हुई रद्द, सरकार ने किए नए आदेश जारी

हरियाणा: बीजेपी सरकार द्वारा ने करे नए आदेश जारी, ईद की छुट्टी को किया गजेटेड हॉलिडे में शामिल। सरकारी दफ्तरों में सामान्य रूप से कम जारी रहेगा। सरकार के इस फैसले से माहौल काफी संगीन हो गया है। सरकार ने इस बड़ी तब्दीली का कारण सप्ताहांत बताया है।

इस साल ईद का त्यौहार 31 मार्च को पड़ रहा है, जो कि सोमवार है। सप्ताहांत होने के कारण पहले ही 29( शनिवार) और 30(रविवार)मार्च दोनों ही दिनों की छुट्टी पड़ रही है जिस कारण सरकार ने 31 मार्च की ईद की छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया है।

सरकार द्वारा जारी हुए नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि,वीकेंड होने के कारण 29 और 30 मार्च को छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को फाइनेंशियल क्लोजिंग डे होने के कारण छुट्टी रद्द करी गई है, और गजेटेड हॉलिडे में बदली गई है।

गजेटेड हॉलिडे का मतलब है कि वो व्यक्ति खुद से छुट्टी लेना चाहते हैं वो ले सकते हैं लेकिन ये सबके लिए अनिवार्य रूप से लागू नहीं होगी।

 

फाइनेंशियल क्लोजिंग डे के कारण हुई छुट्टी रद्द 

दरअसल 31 मार्च को फाइनेंशियल क्लोजिंग डे होने के साथ साथ वीकेंड होने के कारण पहले से ही 29 और 30 मार्च की छुट्टी पड़ रही है। सरकारी विभागों और दफ्तरों में हिसाब किताब और वित्तीय कार्य होने जरूरी होता है जिस कारण सरकार ने छुट्टी को रद्द करने का निर्णय लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *