Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Momos में नहीं था कुत्ते का मीट, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

मोहाली: मोहाली मोमोज फैक्ट्री में छापे मारी के दौरान फ्रिज में कटे हुए सिर को कुत्ते का सिर बताया जा रहा था। कटे हुए सिर को बाद में जांच के लिए भेजा गया था, जहां विशेषज्ञों की टीम ने खुलासा किया है कि ये मीट कुत्ते का नहीं बल्कि बकरे या बकरी का है।

फैक्ट्री का वीडियो हुआ था वायरल 

दरअसल मोहाली में स्थित एक मोमोज फैक्ट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें फैक्ट्री के कर्मचारी मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने के लिए खराब व सड़ी गली सब्जियां इस्तेमाल कर रहे थे,जिसके बाद हेल्थ विभाग टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा था जहां उन्हें खराब मीट, सड़ी हुई सब्जियां और गंदा तेल मिला साथ ही फ्रिज में किसी जानवर का कटा हुआ सिर भी बरामत हुआ था, जिसे कुत्ते का सिर बताया जा रहा था। कटे हुए सिर के कुछ सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया था

मांस की जांच में हुआ खुलासा 

मोमोज फैक्ट्री से इस्तेमाल हो रही सब्जियां , सामग्री और मांस के टुकड़े सबके सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए थे। विशेषज्ञों ने बताया कि वह मिट कुत्ते का नहीं बल्कि बकरे या बकरी का क्योंकि मांस के टुकड़े का वजन लगभग आधा किलो था और 10 से 6 इंच लंबा और चौड़ा है, जो कि कुत्ते का नहीं हो सकता है।सैंपल्स की पूरी जानकारी मोहाली डीसी कोमल मित्तल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *