Mahakumb viral girl Monalisa: विमल पान मसाला की नई ब्रांड एंबेसडर?

इस साल प्रयागराज महाकुंभ मेले ने बहुत से लोगों की जिंदगी बदल दी चाहे वो आर्थिक रूप से हो या सोशल मीडिया पर वायरल होने की।

जहां कुछ लोगों ने लकड़ी के दातुन बेच कर हजारों का मुनाफा कमाया, वहीं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी सुंदर आंखों के लिए हर जगह फेमस हो गई थी।

 

मोनालिसा इंदौर की रहने वाली है जो प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आई थी, लेकिन उनकी आँखें इतनी मनमोहक थी कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थके। मोनालिसा सोशल मीडिया में इतनी फेमस हुई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर्स आने लगे , जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी।

इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें नेटीजन उन्हें ट्रोल करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो में मोनालिसा पत्रकार से बात चीत करते नजर आ रही हैं, लेकिन जब पत्रकार ने मोनालिसा की आने वाली फिल्म के बारे में पूछा तो मोनालिसा कुछ हिचकिचाती नजर आईं। जब मोनालिसा का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा, इस लड़की में ऐसा क्या है जो हम में नहीं हैं , तो दूसरे ने लिखा विमल की नई ब्रांड एंबेसडर है।

मोनालिसा ने हालही में एक नई मूवी साइन की है जिसका नाम उन्होंने द डायरी ऑफ मणिपुर बताया है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा हालही में मोनालिसा के परिवार से मिलने इंदौर पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग भी फरवरी से शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *