गोलियों की तड़ताहट से गूंजा मसूरी का कैंपटी हरियाणा के लोगो ने युवती से की अभद्रता।

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड में पर्यटकों का हब में से एक मसूरी से सटे कैंपटी में रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. ग्रामीणों का आरोप है कि दो वाहन में सवार अज्ञात युवकों ने कैंपटी गांव घुसकर युवती से अभद्रता की. जब गांव वालों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर खुलेआम पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दी. ग्रामीणों ने समझदारी से दो युवकों को पकड़ लिया. जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.

स्थानीय अनुज थपलियाल ने घटना के बारे में बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड नंबर के दो वाहन में सवार कुछ युवक कैंपटी गांव में घुसे और युवती के साथ अभद्रता करने लगे. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने ग्रामीणों पर ही पिस्टल तान दी, जिससे माहौल और भी दहशत से भर गया. लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे. उन्होंने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया और उन्हें घेरकर जमकर पीटा. जबकि बाकी युवक जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.

कैंपटी पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई दो वाहन टाटा नेक्सॉन एचआर 26 एफयू 1480 (हरियाणा) और हुंडई एक्सेंट यूके 07बीआर3995 (उत्तराखंड) को जब्त कर लिया है. घटना के बाद गांव में रोष और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए युवक गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. जब विरोध किया गया तो गोलियां चला दी. गांव वालों की मांग है कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे और ऐसे लोगों पर गैंगस्टर जैसी धाराएं लगाई जाए.

गांव में पुलिस बल तैनात

फिलहाल कैंपटी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। मसूरी और टिहरी पुलिस की संयुक्त टीम बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई जल्द हो सकती है।

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि घटना कैंपटी थाना क्षेत्र की है. दो गंभीर रूप से घायल युवक सोवीर मल्ल पुत्र अडी मल्ल निवासी उत्तर प्रदेश और सुखचेन पुत्र बल जीत सिंह निवासी पंजाब को मसूरी अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है. साथ ही 5 से 6 अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा. फिलहाल कैंपटी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और गांव में शांति बनी हुई है. मसूरी और टिहरी पुलिस मिलकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *