Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून डॉग लवर्स ध्यान दें कुत्तों को लेकर नगर निगम सख्त, अगर खुले में शौच कराया तो होगी कार्यवाही , नए नियम नहीं मानने वाले पर 5000 का चालन

देहादून : सुप्रीम कोर्ट के लावारिस कुत्तों पर निर्देशों के बाद नगर निगम अब शहर में लावारिस और खूंखार कुत्तों को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। अदालत ने साफ कहा है कि ऐसे कुत्तों को आश्रय गृह में रखा जाए और उन्हें उठाने में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

देहरादून में डॉग लवर्स के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं। स्ट्रीट डॉग को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर नगर निगम ने कड़े नियम बनाए हैं। नगर निगम ने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन या फिर टीकाकरण नहीं कराने पर जुर्माने की रकम 200 रुपए से बढ़ाकर 5000  रुपए करने का फैसला लिया है।

आज की बोर्ड बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है. नगर निगम ने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन या फिर टीकाकरण नहीं कराने पर जुर्माने की रकम 200 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति कुत्ते को खुले में कोई शौच करवाता है तो उस पर भी पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा. इस अभियान के लिए पशु चिकित्सा के लिए टीम बढ़ाई जाएगी.

Dehradun news Dog lovers pay attention Municipal Corporation strict dogs follow rules pay hefty fine

खतरनाक स्ट्रीट डॉग, जो आने जाने वाले लोगों को काटते है, उनकी शिकायत पार्षद करेंगे।

नगर निगम की टीम द्वारा इलाज कराया जाएगा।

नगर निगम वेक्सीनेशन के लिए स्ट्रीट डॉग्स को पांच के बजाय 15 दिन रखेगी। खतरनाक कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो शांत रहें और वो किसी को न काटें। इसके लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी। कुत्तों को साल में तीन बार टीका लगाया जाएगा। पशु प्रेमी जो स्ट्रीट डॉग को गोद लेना चाहता है तो नगर निगम को एप्लीकेशन देकर प्रक्रिया अपना सकते हैं। नगर निगम द्वारा 20 से 25 शेल्टर हाउस बनाए जाएंगे।

पब्लिक प्लेसेस पर नियम खुले में घुमाना:
पालतू कुत्ते को खुले में छोड़ने पर 3,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।

शौच कराना:
सार्वजनिक जगहों पर कुत्ते से शौच कराने पर भी 5,000 रुपये का जुर्माना है।

गंदगी की सफाई:
सार्वजनिक स्थानों पर कुत्ते द्वारा की गई गंदगी को साफ करना मालिक की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही 23 बैन कुत्तों के लिए तभी रजिस्ट्रेशन होगा, जब डॉग मालिक अपने कुत्ते की ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट जमा करेगा। अगर कोई अपना पालतू कुत्ता खुला घूमता है तो उस पर भी 3000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा पालतू कुत्ते को सड़क पर खाना खिलाने पर भी 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सड़क पर फीडिंग कराने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

23 बैन डॉग्स की लिस्ट

पिटबुल टेरियर (American Pit Bull Terrier)
अमेरिकन बुलडॉग (American Bulldog)
डोगो अर्जेंटीनो (Dogo Argentino)
अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर (American Staffordshire Terrier)
टोसा इनु (Tosa Inu)
ब्राजीलियन मास्टिफ (Brazilian Mastif)
मध्य एशियाई शेफर्ड डॉग (Central Asian Shepherd Dog)
कोकेशियान शेफर्ड डॉग (Caucasian Shepherd Dog)
दक्षिण रूसी ओवचार्का (South Russian Ovcharka)
बोअरबोएल (Boerboel)
कांगल (Kangal Shepherd Dog)
टॉर्नजैक (Tornjak)
सरप्लानिनैक (Sarplaninac)
अकिता (Akita)
मास्टिफ (Mastiff)
टेरियर्स (Terrier)
रोडेशियन रिजबैक (Rhodesian Ridgeback)
वुल्फ डॉग (Wolfdog)
कैनारियो (Perro de Presa Canario)
अकबाश (Akbash)
मॉस्को वॉच डॉग (Moscow Watchdog)
केन कोर्सो (Cane Corso)
जापानी टोसा (Japanese Tosa)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *