बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: सेना के 31 जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

चमोली: बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेना के 31 जवानों को लेकर जा रही एक बस चमोली जिले में सोनला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, मद्रास रेजीमेंट के जवानों से भरी यह बस ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) से देवप्रयाग की ओर जा रही थी। सुबह के समय बस जब बद्रीनाथ हाईवे पर सोनला के निकट पहुंची, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे की ओर पलट गया। हादसे के समय बस में कुल 31 सैनिक सवार थे।

 

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और कर्णप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि बस दूसरी ओर न गिरकर पहाड़ी तरफ पलटी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

सेना और जिला प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *