Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में आज बरसेगा बारिश का कहर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का खतरा रहेगा बरकरार

Uttrakhand Weather Report: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मंगलवार को भी राज्य के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाएं जाती गई हैं। देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, जैसे जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी, वहीं अन्य क्षेत्रों में बिजली गरजने और चमकने की संभावना है।

 

उत्तराखंड में आज भारी बारिश के येलो अलर्ट के साथ साथ आकाशीय बिजली चमकने और गरजने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। राजधानी देहरादून के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में आज तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

 

देहरादून में रात भर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने की संभवाना है, जबकि नैनीताल और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 20°C के आस पास बना हुआ है।

 

 

किन जिलों में रहेगा भारी बारिश का असर?

 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को खासतौर पर कुमाऊं क्षेत्र के ज़िलों – नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

 

चार धाम यात्रा पर भी असर 

 

लगातार हो रही बारिश और रास्तों पर मलबा आने की वजह से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने की सूचना है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम साफ होने तक यात्रा न करने की अपील की है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिन राज्य के लिए मौसम के कारण चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं। जिसके लिए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आपातकालीन सेवाओं को चौकस कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *