जंतर-मंतर जाने की कोशिश में 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ध्रुव राठी को घर से ले गई पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे करीब 600 समर्थकों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है। वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती का दावा किया गया है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें भी लगाई गई हैं।

 

दिल्ली से सटे बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है। इसके चलते कई जगह यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के दिल्ली पहुंचने की बात भी कही गई है।

 

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *