देहरादून में H1N1 के सात और डेंगू के दो नए मरीज मिले, संक्रमण के मामले बढ़े

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच इन्फ्लुएंजा H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में जांचे गए 58 सैंपल में सात लोगों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक H1N1 के 2169 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 648 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 40 मरीज अभी सक्रिय हैं। दो मरीजों की मृत्यु हुई है, जिनका डेथ ऑडिट किया जा चुका है।

कुल 648 संक्रमित मरीजों में 346 पुरुष और 302 महिलाएं शामिल हैं। आयु वर्ग के आंकड़ों के अनुसार 41 से 50 वर्ष और 71 से 80 वर्ष आयु वर्ग में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

वहीं, रविवार को कोविड जांच में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कोविड के 1095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 57 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें से 56 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। रविवार को 167 सैंपल की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 222 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 34,371 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 222 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून के 109 और अन्य जिलों के 113 मरीज शामिल हैं। अब तक 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 19 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे और लार्वा जांच अभियान भी जारी है। रविवार को आशा कार्यकर्ताओं और वालंटियरों के माध्यम से 6593 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 47,274 कंटेनरों की जांच की गई। जांच में 80 घरों और 98 कंटेनरों में मच्छर का लार्वा पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *