उत्तराखंड में अगले छह दिन बारिश के आसार, 26 से 28 सितंबर तक सभी जिलों में बारिश का अनुमान

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों तक सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 24 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

शुक्रवार 25 सितंबर को बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ हो सकती है।

 

शनिवार 26 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रविवार 27 सितंबर को भी सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर इसी तरह बारिश की संभावना जताई गई है।

 

सोमवार 28 सितंबर को नए सप्ताह की शुरुआत भी राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ होने का अनुमान है। मंगलवार 29 सितंबर को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 20 से 25 जून के बीच होती है। कभी-कभी यह जुलाई के पहले सप्ताह तक भी पूरी तरह सक्रिय होता है। जुलाई और अगस्त में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होती है। सितंबर के दूसरे या अंतिम सप्ताह तक मानसून उत्तराखंड से विदा होना शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *