मसूरी में रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर युवकों ने किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में कुछ युवक रेस्टोरेंट के अंदर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार बना रही है।

शिकायतकर्ता मनीष ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां बैठते ही उसके और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात भी शिकायत में कही गई है।

घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई। इसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेस्टोरेंट के अंदर घुसते और वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना को लेकर शिकायत मिली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *