तेज भूकंप के झटकों से दिल्ली-एनसीआर कांपा, हरियाणा के झज्जर में रहा भूकंप का केंद्र

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9:04 बजे आए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

 

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। झटकों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया और कई जगह लोग भूकंप की वजह से अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

 

हालांकि, अब तक कहीं से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को अलर्ट पर रखा गया है।

 

भूकंप के समय की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अचानक आए झटकों से घबरा गए और सड़कों पर निकल आए।

 

विशेषज्ञों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र के जोन-4 में आता है, जहां भूकंप की संभावना मध्यम से उच्च स्तर तक बनी रहती है। ऐसे में सतर्क रहने और जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

 

प्रशासन ने करी अपील

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *