देहरादून में 125 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप कावड़ यात्रा पंचायत चुनाव के दौरान बड़े विस्फोटक …

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

The Jag Samachar

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में 125 किलो डायनामाइट बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऑल्‍टो कार सवार तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। ये लोग पुलिस को विस्फोटक पदार्थों के परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान उत्‍तराखंड में बड़े विस्‍फोट की साजिश रचने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विकास नगर। देहरादून में 125 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में हिमाचल के तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को चेक किया गया तो वाहन में 5 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलो बरामद हुआ।

आपको बता दें कि पुलिस ने रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष, रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष एवं सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष को मय वाहन गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है वाहन से 05 पेटी विस्फोटक पदार्थ ( डायनामाइट) के साथ ही 02 डब्बे टोपी (Detonator), 01 रोल लाल रंग की तार और 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती मिला है।

 

एसएसपी ने बताया

कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमाचल प्रदेश के रिंकू पुत्र पानू राम, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, शिमला, आयु 37 वर्ष; रोहित पुत्र बिशन सिंह, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, जनपद सिरमौर, आयु 19 वर्ष और सुनील पुत्र केवल राम, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, जनपद शिमला, आयु 38 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी विवरण

05 पेटी विस्फोटक पदार्थ ( डायनामाइट) वजन लगभग 125 किलो

02 डब्बे टोपी (Detonator)

01 रोल लाल रंग की तार

01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *