आईआरसीटीसी ने जारी करी सूचना , केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की टिकट बुकिंग आज से होगी शुरू

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

चारधाम यात्रा अपडेट: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होगी। 16 से 25 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की जाएगी।

 

आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग के लिए 10 जून को अपराह्न तीन बजे से आईआरसीटीसी की ओर से पोर्टल खोल दिया जाएगा।

 

इससे पहले अप्रैल में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग की गई थी। एक ही घंटे में सभी टिकटों की बुकिंग हो गई थी। अब दूसरे चरण की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *