हरिद्वार में प्रेमी ने काट दिया अपनी प्रेमिका का गला ये कैसा प्यार जब प्रेमी बन गया कातिल

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

The Jag Samachar

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में सोमवार को एक युवक ने एक युवती की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

प्रेमी ने बीच सड़क पर चाकू से युवती का गला रेता

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप पाल (28) ने दोपहर बाद सिडकुल चौराहे पर हंसिका यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया कि पाल और हंसिका यादव (22) के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि सिडकुल के एक कारखाने में काम करने वाली हंसिका यादव किसी काम से बाहर जा रही थी और इसी दौरान पाल ने उस पर कथित तौर पर अचानक हमला करके चाकू से उसका गला रेत दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद पाल मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

दोनों लंबे समय तक कथित तौर पर ‘लिव-इन’ में भी रहे

 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है, जो उसकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाल और यादव (दोनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर के निवासी) नौकरी के लिए हरिद्वार आए थे। दोनों के बीच पिछले चार साल से कथित तौर पर प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय तक कथित तौर पर ‘लिव-इन’ में भी रहे।

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है, जो उसकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाल और यादव (दोनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर के निवासी) नौकरी के लिए हरिद्वार आए थे। दोनों के बीच पिछले चार साल से कथित तौर पर प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय तक कथित तौर पर ‘लिव-इन’ में भी रहे।

 

अवैध संबंध के शक में आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

 

हांलांकि, दोनों में पिछले कुछ समय से अनबन हो गई थी और फिलहाल उनकी बातचीत बंद थी। सूत्रों से पता चला है कि प्रदीप पाल को हंसिका यादव के किसी अन्य युवक से कथित तौर पर संबंध होने का शक था और माना जा रहा है कि संभवतः इसी कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिया होगा। इसके अलावा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है

नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र में 112 पर जानकारी प्राप्त हुई है एक नवयुवती पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया गया है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *