देहरादून। चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को सूचना मिली कि चंद्रबनी चौक के पास स्थित बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग सैलून के अंदर तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने होजरील और डिलीवरी होज पाइप की मदद से चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया।
काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
इस दौरान गैल फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
अग्निकांड में सैलून के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही