मसूरी रोड पर निर्माणाधीन शिव मंदिर पुल का निरीक्षण, सीएम धामी ने तय समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालिया बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत एवं निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है।

वैली ब्रिज का कार्य तेजी से जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों ओर से आवागमन के लिए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

स्थायी पुल 2-3 माह में पूरा करने का लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसे आगामी दो से तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण से संबंधित कई परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

चारधाम और आदि कैलाश यात्रा को लेकर निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *