वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट: मसूरी-ऋषिकेश जाने से पहले पढ़ लें पूरा रूट प्लान

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

मसूरी। शुक्रवार से रविवार तक पड़ रहे लंबे वीकेंड को देखते हुए मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अपील की है कि पर्यटक घर से निकलने से पहले जारी रूट प्लान की जानकारी जरूर लें। दून शहर में दबाव कम करने के लिए जरूरत के अनुसार प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी लागू किए जाएंगे।

मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान

दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की से आने वाले वाहन

आशारोड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट, अनारवाला और जोहड़ी गांव होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।

हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाहन (प्लान-ए)

जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर, आईटी पार्क और साईं मंदिर तिराहे से मसूरी जाएंगे।

प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर)

भानियावाला से थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर और आईटी पार्क होते हुए वाहनों को मसूरी भेजा जाएगा।

वापसी रूट

कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास, नालापानी और जोगीवाला से होते हुए वाहन हरिद्वार, ऋषिकेश या आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

मसूरी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

सामान्य स्थिति में ट्रैफिक किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर संचालित होगा।

जैसे ही पार्किंग 70 प्रतिशत भर जाएगी, प्लान-बी लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी पर्यटकों के वाहन किंक्रेग पार्किंग में ही खड़े कराए जाएंगे और आगे की यात्रा लोकल टैक्सी से करनी होगी।

मुख्य स्थानों पर विशेष व्यवस्था

पैसिफिक मॉल के बाहर दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक इंद्रबाबा मार्ग और कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होकर भेजा जाएगा।

सेन्ट्रियो मॉल पर दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर मोड़ा जाएगा।

ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान

प्लान-ए (सामान्य स्थिति)

सभी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे।

प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर)

सप्तऋषि, नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और बाईपास रोड से तपोवन-शिवपुरी की ओर वाहनों को भेजा जाएगा।

प्लान-सी (अधिक दबाव की स्थिति में)

रानीपोखरी से गुजराड़ा रोड, नरेंद्रनगर, भद्रकाली होते हुए ट्रैफिक को तपोवन-शिवपुरी की ओर मोड़ा जाएगा।

वापसी व्यवस्था

पहाड़ों से हरिद्वार की ओर लौटने वाले वाहन शिवपुरी से ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, पशुलोक बैराज और चीला मार्ग से जाएंगे।

देहरादून या ऋषिकेश शहर की ओर जाने वाले वाहन शिवपुरी से तपोवन, भद्रकाली और नटराज चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *