देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात चेकिंग में 149 संदिग्ध हिरासत में, 67 वाहन सीज

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: देहरादून में बुधवार देर रात पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 149 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया और करीब 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 67 वाहनों को सीज किया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शहर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शहरभर में कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 70 लोगों को हिरासत में लिया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 143 वाहन चालकों से 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 157 वाहनों के चालान भी किए गए।

सत्यापन न कराने पर तीन लाख का जुर्माना

बिना सत्यापन अपने प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों को रखने और किरायेदार रखने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

पीजी और हॉस्टल में आकस्मिक जांच

पुलिस ने पीजी और हॉस्टलों में भी आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि पढ़ाई की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *