Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून में नर्स की आत्महत्या, ITBP जवान पर ब्लैकमेल का आरोप, केस दर्ज

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। इस मामले में एक ITBP जवान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पिछले चार वर्षों से देहरादून में रह रही थी और एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत थी। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ देहरादून में अकेली रह रही थी।

ब्लैकमेल से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

मृतका के भाई के अनुसार, करीब छह महीने पहले उसकी बहन की मुलाकात राजबीर नाम के व्यक्ति से हुई, जो ITBP में कार्यरत है।

आरोप है कि आरोपी महिला पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने मना किया, तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना बसंत विहार के प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी राजबीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बताया गया कि महिला ने 18 मार्च को आत्महत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *