किसान आत्महत्या मामला:सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कुमाऊं आयुक्त करेंगे जांच

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।

निष्पक्ष जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहराई से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव और डीजीपी से ली जानकारी

सीएम धामी ने इस मामले को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है और जांच प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

परिजनों के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

परिवार को हर संभव मदद के निर्देश

सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *