अंकिता भंडारी हत्याकांड पर लगे आरोपों पर बोले दुष्यंत गौतम, बोले– सबूत मिले तो संन्यास ले लूंगा

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे आपराधिक षड्यंत्र करार दिया है।

 

मीडिया में जारी एक वीडियो संदेश में दुष्यंत गौतम ने कहा कि वे दुखी मन से जनता के सामने आ रहे हैं। कुछ असामाजिक और गलत प्रवृत्ति के लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में जो वीडियो लगातार चल रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों की प्रमाणिकता सामने आनी चाहिए।

 

47 साल के सार्वजनिक जीवन में दाग नहीं

दुष्यंत गौतम ने कहा कि वे पिछले 47 वर्षों से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और हमेशा नैतिक मूल्यों, पार्टी की गरिमा और समाज में महिलाओं की इज्जत को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि आज तक उनके जीवन में ऐसा कोई मामला नहीं रहा, जिससे उनके चरित्र पर सवाल उठा हो।

 

जांच के लिए तैयार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने साफ कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। यदि उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत सामने आता है, तो वे राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी छवि खराब करने का षड्यंत्र रच रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वे मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

 

गृह सचिव को भेजा पत्र

दुष्यंत गौतम ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सचिव गृह को पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि बेटी, मां और बहनों के नाम पर बार-बार अपमान किया जा रहा है, जो बेहद दुखद है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अंत में कहा कि जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल हैं, उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *