Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर, दो चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह इस माह मुख्यमंत्री धामी का बिहार का दूसरा दौरा होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है, उनमें मुख्यमंत्री धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और कई ऐतिहासिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए सीएम धामी अब तक गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रचार कर चुके हैं।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर में महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में होने वाली जनसभा में भाग लेंगे। दोनों स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी का युवा और सशक्त नेतृत्व बिहार में पार्टी के लिए उत्साह का नया संचार करेगा। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता और राष्ट्रवादी छवि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *