उत्तराखंड में जल्द होगी 287 डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने भेजा प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी जल्द ही दूर होने जा रही है। सरकार ने राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पड़े 287 डॉक्टरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

शासन ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग के शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एक बड़ा कदम साबित होगी।

सरकार ने चयन बोर्ड को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती समय पर हो सके।

इस पहल से न केवल डॉक्टरों की कमी दूर होगी बल्कि ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *