आईटी पार्क में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

देहरादून।  आईटी पार्क क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार मयूर विहार निवासी उत्सव (34 वर्ष) इलाके में होम स्टे चलाता है। उसके घर के पास ही आरोपी इस्लामुद्दीन का घर है। शुक्रवार को उत्सव ने अपनी स्कूटी इस्लामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी की और पास में खाना खाने चला गया।

 

खाना खाकर लौटने पर घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान इस्लामुद्दीन ने उत्सव पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। पेट में चोट लगने से खून निकलने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 

चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *