Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड बजट सत्र गैरसैंण में, जानिए कब पेश होगा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट

गैरसैंण: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का आगामी बजट सत्र इस बार गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। विधायी विभाग ने मंगलवार को इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी की। सत्र 9 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा, जबकि बजट 11 मार्च को पेश किया जाएगा।

सरकार चार साल पूरा होने के अवसर पर 7 मार्च को हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

राज्यपाल का अभिभाषण और सत्र की कार्यवाही

सूत्रों के अनुसार, सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्य मंत्रणा समिति व सर्वदलीय बैठक की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

प्रश्नकाल: अब तक 510 सवाल प्राप्त

विधायकों की ओर से अब तक करीब 510 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नों की संख्या और बढ़ सकती है। यदि कार्यसूची विस्तृत रही, तो सत्र की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

जनता से राय लेकर तैयार किया जाएगा बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट तैयार करने से पहले आम जनता से राय ली जा रही है। चंपावत में संवाद कार्यक्रम के बाद पौड़ी में भी जनसंवाद आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर जोर

धामी ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन मानती है। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुनियादी ढांचा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हरिद्वार में राज्य स्तरीय समारोह

सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 मार्च को हरिद्वार में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *