Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शबनम बनी शिवानी, नाबालिक शिवा के साथ रचाई शादी

अमरोहा: अमरोहा से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां शबनम ने 12वीं में पढ़ रहे शिवा से शादी कर ली। शादी के बाद शबनम ने नाम बदल कर शिवानी रख लिया और लोगों से कहा हम खुश हैं कोई दखल ना दे।

ये मामला उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के सैद नंगली थाना क्षेत्र का है जहां तीन बच्चों की मां शबनम ने अपने पति से तलक लेकर नाबालिक शिवा से शादी कर ली। बता दें कि शिवा 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में करीब पिछले 6,7 महीने से प्रेम संबंध चल रहा था।जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद शबनम ने अपना नाम बदल कर शिवानी रख लिया है और सोशल मीडिया पर दोनों ने वीडियो डाल कर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रखा और कहा कोई उनके निजी जीवन में दखल ना दें।

बता दें शिवानी की दो बार शादी हो चुकी थी और दूसरी शादी से उसको तीन बच्चे है। पहली शादी कुछ माह ही चली जिसके बाद शिवानी का निकाह सैद गली निवासी से हुआ। ये निकाह 8 साल तक चला।लेकिन पिछले साल शबनम के शौहर का ऑक्साइड हो गया गंभीर रूप से घायल हो गया जिस दौरान शबनम और शिवा की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में बात चीत शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

 

हम खुश हैं कोई दखल ना दे- शबनम

शिवा और शबनम ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर बात चीत करी जिस दौरान शबनम ने कहा कि “पहले मेरा नाम शबनम था लेकिन शिवा से शादी करने के बाद मैने अपना नाम शिवानी रख दिया है। में बहुत खुश हूं और किसी को मेरी निजी जिंदगी में दखल देने का कोई हक नहीं।”

नाबालिक शिवा ने कहा कि पिछले 6 महीने से हमारी बात चीत चल रही थी और अब हमने शादी कर ली है । हमें किसी तरह की परेशानी नहीं है और किसी ओर को भी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *