Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Momos और Spring Roll में कुत्ते का मांस? सड़ी गली सब्जियों से बनाते थे खाना, फ्रिज में मिला कटा हुआ कुत्ते का सिर

पंजाब: पंजाब के मोहाली जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां कुछ लोग मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सड़ी गली, फंगस लगी पत्तागोभी इस्तेमाल करते थे, गंदे काले तेल में खाना बनाया जाता था इतना ही नहीं ,रेड पड़ने पर दुकान के फ्रिज से कटा हुआ कुत्ते का सिर भी पाया गया है।

इस खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, बता दें कि इस दुकान की विडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है । वायरल वीडियो में साफ दिखाई दिया जा रहा था कि कैसे दुकान के लोग गंदे तेल में खाना बनाते है, बाथरूम के पानी का इस्तेमाल करते थे और सड़ी गली सब्जियों का इस्तेमाल कर रहे थे। बताया जा रहा है ये दुकान पिछले दो साल से चल रही थी, यहां के मोमोज और स्प्रिंग रोल पंचकूला , चंडीगढ़ और कालका में भी सप्लाई करे जाते थे।

जब दुकान की वीडियो वायरल हुई तब नगर निगम ने मोहाली के रिहायशी इलाके की दुकान में छापा मारा। अधिकारियों को दुकान में खराब फ्रोजन मीट, सड़ी हुई सब्जियां , गंदा तेल और एक क्रशर मशीन मिली।

 अधिकारों ने बताया है कि ये कटा हुआ कुत्ते का सिर पग नसल के कुत्ते का लग रहा है और खाने में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि दुकान के कर्मचारी इस मांस को खा रहे थे। दुकान में काम कर रहे लोग मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं।

 

अधिकारियों ने कुत्ते का सर जांच के लिए भेज दिया है इससे स्पष्ट हो जाएगा की खाने में कुत्ते का मीट इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) ने बताया कि ये दुकान चलाने वाले वेंडर बिना रजिस्ट्रेशन के दुकान चला रहे थे, दुकान के मालिक और दुकान चलाने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई करी जाएगी।

DHO ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच करी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *