Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Mock Drill: देहरादून में कल इन जगहों पर बजेंगे एयर रेड सायरन, इस समय पर होगा मॉक ड्रिल का आयोजन शुरू 

उत्तराखंड: पहगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने बुधवार 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया, उत्तराखंड के कई जगहों पर ये एयर रेड सायरन बजाए जाएंगे और लोगों को आपात स्थिति से कैसे निपटा जाए बताया जाएगा।

 

उत्तराखंड में होने वाले मॉक ड्रिल आयोजन की पूरी तैयारी प्रशासन और सिविल डिफेंस ने ली है,जिसकी तैयारी अब पूरी हो चुकी है।सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर के पांच इलाको में इसका अभ्यास किया जाएगा।

 

 

देहरादून में कल बुधवार 7 मई को शाम 4 बजे से एयर रेड सायरन बजाए जाएंगे जिसके बाद मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लेजाने का प्रयास किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर जिला अधिकारी सविन बंसल ने सिविल डिफेंस के साथ बैठक भी करी।

 

इन जगहों पर बजाए जाएंगे सायरन

 

देहरादून शहर के आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस स्टेशन पर लगे एयर सायरन की जांच की जा चुकी है जिसके बाद कल शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी।

 

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लेजाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अगर कोई खामी या मुश्किल पाई गई तो उसको सही किया जाएगा। और सायरन बजने के बाद परखा जाएगा कि कितनी देर में सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

 

इस मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को आगाह किया जाएगा कि कैसे ऐसी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखा जाए और कैसे अपनी जन बचाई जाए।साथ ही ब्लैकआउट होने के बाद किन चीजों का इस्तेमाल करा जाए और किस चीज से बचे ये जानकारी भी लोगो को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *