Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, होटल प्रबंधक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल प्रबंधक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बस अड्डे के पास बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर शाम की है। पीड़िता के पति सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी।

आरोप है कि बस अड्डे के निकट एक ऑटो चालक ने महिला को बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद उसे एक कार में स्थानांतरित कर दिया गया। कार चालक महिला को शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया, जहां ऑटो चालक भी पहुंच गया।

होटल में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधक सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *