Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

परमवीर चक्र विजेताओं के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब से मिलेगी इतने करोड़ की सम्मान राशि और अन्य सुविधाएं

देहरादून: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड सरकार ने देश के वीर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार अब परमवीर चक्र विजेताओं को ₹1.5 करोड़ की एकमुश्त अनुग्रह राशि देगी। साथ ही उन्हें हर वर्ष ₹3 लाख की वार्षिक सहायता भी मिलेगी। इससे पहले यह राशि ₹50 लाख थी।

 

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान की। यह आयोजन उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है, जिसने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं। सैनिकों के शौर्य और बलिदान का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता, लेकिन राज्य सरकार उनके योगदान का सम्मान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “एक सैनिक और उसके परिवार का जीवन अनुशासन, त्याग और सेवा की मिसाल होता है। हमारी सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।”

 

राज्य सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत अब राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं को पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा राशि मिलेगी। इससे पहले जून 2022 में राज्य सरकार ने यह राशि ₹30 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की थी। अब मुख्यमंत्री धामी ने इसे और बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दिया है।

 

इस समारोह में मुख्यमंत्री ने अन्य घोषणाएं भी कीं, जिनमें शहीद आश्रितों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता, आवेदन की अवधि को दो से बढ़ाकर पांच वर्ष करना, बद्रीनाथ धाम यात्रा की सुविधा, सैन्यधाम निर्माण जैसे कई सुविधाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *