राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा रघुवंशी की हत्या को 10 दिन हो चुके हैं। शुक्रवार को राजा का परिवार उज्जैन पिंडदान के लिए पहुंचा जिसमें पवित्र नगरी उज्जैन में राजा रघुवंशी के परिजनों ने दिवंगत आत्मा के लिए ‘पिंडदान’ अनुष्ठान किया. खास बात ये रही कि इस अनुष्ठान में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद भी शामिल हुआ. सोनम को चार अन्य लोगों के साथ अपने पति राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राजा की हत्या तब की गई जब वे दोनों पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हनीमून मना रहे थे. परिवार के साथ सोनम का भाई भी दिखा और कहा कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसको फांसी की सजा होनी चाहिए।

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद से राजा के परिवार के साथ सोनम का भाई गोविंद लगातार नजर आ रहा है। शुक्रवार को परिवार पिंडदान के लिए उज्जैन के सिद्धवट पर पहुंचता है और पिंडदान के समय वहां सोनम के भाई गोविंद भी परिवार के साथ तट पर मौजूदा रहता है। गोविंद ने अपनी बहन सोनम और राज के अफेयर के बारे में बताते हुए कहा कि अगर उन्हें, उन दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता होता तो वह खुद उन दोनों की शादी करवाते या उन्हें भागने को कह देते। सोनम पर किसी तरह का दवाब नहीं था राजा रघुवंशी से शादी करने का। वह नए जमाने की लड़की है ,किसी के दबाव में आकर शादी नहीं करती।


गोविंद ने बताया कि उसकी बहन सोनम बहुत ही जिद्दी और गुस्से वाले स्वभाव की लड़की है, परिवार भी उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता था। अगर मुझे पता होता दोनों के बारे में तो मे खुद उनकी शादी करवाता या कहता की भाग जाएं। उसने जो किया वह माफ करने लायक नहीं है । सोनम ने सिर्फ इंदौर के सामने नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सामने परिवार का नाम बदनाम कर दिया है।

‘जीजा नहीं,भाई का परिवार मानता हूं’: गोविंद
राजा रघुवंशी के परिवार के साथ पिंडदान करने पहुंचा सोनम का भाई गोविंद ने कहा कि, वह इस परिवार को जीजा का नहीं, भाई का परिवार मानते हैं। साथ ही कहा कि अगर सोनम दोषी साबित होती है, तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।