Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

खुद उजाड़ दिया अपना सुहाग देहरादून में प्रेमी संग मिल कर पति को दी ऐसी मौत ओर फिर शव को …

Tha Jag Samachar

देहरादून के गूलरघाटी में हेमलता ने प्रेमी गुफरान संग पति नरेंद्र की हत्या की।

देहरादून के डोईवाला में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है प्रेम प्रसंग के चलते नरेंद्र पत्नी से मारपीट करता था जिससे तंग आकर हेमलता ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। गुफरान ने शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर नरेंद्र को नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।

उज्जवल कालोनी बालावाला गूलरघाटी रोड डोईवाला निवासी हेमलता पत्नी नरेन्द्र सिंह ने बीते 28 जून को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति बिना बताए कहीं चला गया है। जिसकी गुमशुदगी उन्होने दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को बीते एक जुलाई को गूलरघाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रयास करने पर शव की शिनाख्त नरेन्द्र सिंह के रूप में हुई।

नरेन्द्र की मौत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल आदि की भी गहनता से पड़ताल की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गुफरान निवासी नकरौंदा डोईवाला की मामले में संदिग्ध भूमिका है। लोगों से पूछताछ कि तो पुलिस पता चला कि मृतक नरेन्द्र की पत्नी के संबध गुफरान से हैं। जिसको लेकर मृतक नरेन्द्र और हेमलता में विवाद होता रहता था। पुलिस ने जब गुफरान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पूछताछ में स्वीकार किया कि हेमलता के साथ मिलकर नरेन्द्र की हत्या की है।

हेमलता के कहने पर उसने नरेंद्र को सौंग नदी किनारे शराब पीने के लिए बुलाया। यहां उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी। नशा होने पर नरेंद्र लड़खड़ाकर नदी में गिर गया तो उसका सिर डुबाकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

योजना के तहत तीसरे दिन हेमलता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिससे मृतक का शव मिलने पर किसी को शक न हो। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वहीं, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे एवं मोबाइल लोकेशन निकालने के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर मृतक की पत्नी व आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *