Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून में रेड अलर्ट, 13 अगस्त को स्कूल बंद; आदेश हुए जारी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा पोर्टल की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जिले में 13 अगस्त 2025 को सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।

 

मौसम विभाग ने मंगलवार रात को जारी पूर्वानुमान में देहरादून जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने, नदियों के जलस्तर में वृद्धि और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, निजी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 

प्रशासन का अलर्ट मोड

जिलाधिकारी देहरादून ने बताया कि संवेदनशील और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही, सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल छात्रों के लिए नहीं बल्कि शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए भी लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *