Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हिमाचल में आफत की बारिश: चंबा में भूस्खलन से दंपति की मौत, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी

शिमला/चंबा: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात चंबा जिले के भटियात उपमंडल के तहत सुतांत गांव में भारी भूस्खलन की चपेट में आकर एक मकान ढह गया, जिसमें नवविवाहित दंपति की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना रात करीब तीन बजे के आसपास हुई, जब लोग गहरी नींद में थे। तेज बारिश के कारण अचानक पहाड़ी दरक गई और पूरा घर मलबे में समा गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक पति-पत्नी की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान अजय कुमार (28) और रचना (25) के रूप में हुई है।

इधर, मौसम विभाग ने चंबा, शिमला, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क धंसने और नदियों के उफान की घटनाएं बढ़ गई हैं। चंबा-भरमौर और मंडी-कुल्लू मार्ग सहित प्रदेश भर में 460 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हालात पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है, वहीं स्थानीय लोगों से नदियों और पहाड़ी इलाकों में न जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने जनता से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *