Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में बम धमकी के बाद लगाए गए मेटल डिटेक्टर, सुरक्षा जांच हुई कड़ी

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जब हाईकोर्ट को भी बम लगाकर उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात ई-मेल में जिला न्यायालय को भी धमकी दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी। जिला न्यायालय और हाईकोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। कोर्ट परिसर और जज चैंबर को तत्काल खाली कराया गया। सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है। बाहरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

ई-मेल में इस बार ड्रोन के माध्यम से न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते लगातार परिसर की गहन जांच कर रहे हैं। जिला जज प्रशांत जोशी ने खुद कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वाड से चेकिंग कराई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों को धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। हालांकि, तलाशी में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

अधिकारियों ने लोगों से चेतावनी दी है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *