देहरादून: राजधानी देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने विधायक समर्थक अरविंद पुंडीर कल्ली समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
पूछताछ जारी, कर्मचारी संगठनों का दबाव
सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर की जाएगी।