Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून और हरिद्वार जिला न्यायालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच तेज

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब देहरादून और हरिद्वार जिला कोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है।

बुधवार को तीसरे दिन देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज कार्यालय ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। इसके बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई और लोगों को कहा गया कि किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पिछले दो दिनों में उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिला न्यायालय को भी बम धमकी के ई-मेल प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इन धमकियों के बावजूद मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए।

सोमवार को नैनीताल और उत्तरकाशी जिला कोर्ट को धमकी मिली थी। वहीं मंगलवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कोर्टों को भी धमकी भरा ई-मेल मिला। इन धमकी भरे ई-मेल की जांच के लिए उत्तराखंड के चार जिलों और उत्तर प्रदेश के 22 राज्यों की पुलिस टीमें जुटी हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *