गुरुग्राम: गुरुवार को गुरुग्राम शहर में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25 वर्ष) की उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 की है।
जानकारी के मुताबिक, राधिका को पांच गोलियां मारी गईं, जिनमें से तीन गोली सीधे उनके शरीर में लगी। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर रील बनाना बना विवाद की वजह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राधिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो पोस्ट करती थीं। इसी बात को लेकर उनके पिता उनसे नाराज़ रहते थे। बताया गया कि पिता को राधिका की रील और वीडियो से गांव और समाज में शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी, जिससे वह तनाव में थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया और अपनी ही बेटी की हत्या करदी।
कौन थीं राधिका यादव?

राधिका यादव एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने स्टेट लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ITF टूर्नामेंट्स में भी भारत को रिप्रेजेंट किया था। वे WTA डबल्स में 113वीं रैंक तक भी पहुँची थीं। ट्यूनीशिया में भी उन्होंने हाल ही में एक W15 इवेंट में भाग लिया था।
पिता को किया गया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता दीपक यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में जिस रिवॉल्वर का प्रयोग हुआ था,जिसका पिता के पद लाइसेंस भी था ,उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
देशभर में खेल जगत स्तब्ध

इस दर्दनाक घटना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर खेलप्रेमियों, कोचों और खिलाड़ियों ने राधिका की मृत्यु पर दुख जताया है और न्याय की मांग की।