देहरादून: शहर के ट्रैफिक को मोबिलाइज करने के लिए लोक निर्माण विभाग एक्शन में है, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) एक बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने जा रहा है. इसमें देहरादून शहर के ढाई हजार से ज्यादा मकानों को तोड़ने की जरूरत पड़ रही है. लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि कंपनी के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की दो बड़ी नदियों रिस्पना और बिंदल नदी पर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। रिस्पना नदी 11 किमी और बिंदल नदी 15 किमी पर एक एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है।
राजधानी के देहरादून के रिस्पना-बिंदाल किनारे बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए मकानों को तोड़ा जाएगा। मकानों की भूमि को अधिग्रहीत किया जाएगा। उधर, सामाजिक समाघात सर्वे कराकर स्थानीय लोगों का मन टटोला जा रहा है।
शहर में 26 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए मलिन बस्तियों में कई घरों को तोड़ा जाएगा। जिन भवनों पर लाल निशान लगाया जाएगा, उनकी जमीन भूमि अधिग्रहण के दायरे में आएगी। एक बार लाल निशान लगाने के बाद भवनों के चिह्नीकरण की स्क्रूटनी भी की जाएगी
इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की दो बड़ी नदियों रिस्पना और बिंदल नदी पर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। रिस्पना नदी 11 किमी और बिंदल नदी 15 किमी पर एक एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है। बिंदल नदी पर बनने वाले 15 किमी के एलिवेटेड रोड के अलावा कारगी ग्रांट, ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, कावली रोड, देहरा खास, डोभाल मोआम, चुक्कू वाला, विजयपुर, हाथीबडकला जौहरी मालसी और किशनपुर सहित डाकपट्टी वाला क्षेत्र प्रभावित होंगे। यहां जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं, बिंदाल नदी पर बनने वाला यह हाईवे एलिवेटेड रोड हरिद्वार रोड से बिंदाल तक होता है, जो नदी के ऊपर मसूरी रोड मैक्स अस्पताल तक जाता है। इसकी जद में 943 पक्के और 560 कच्चे मकान शामिल हैं। इसके अलावा रिस्पना नदी के ऊपर बनने वाले 11 किमी के एलिवेटेड रोड के अलावा धरमपुर, डालनवाला, कंडोली, धोरण खास, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर, की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। रिस्पना पुल से बनने वाले इस एलिवेटेड रोड में 399 कच्चे और 771 पक्के मकान जड़ में आ रहे हैं।
मकानों पर लगाए जाएंगे लाल निशान
मकानों पर लाल निशान लगाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। लाल निशान लगाने का मतलब भवन स्वामियों के लिए एक संदेश भी है, ताकि संबंधित लोगों को यह पता चल सके कि उनके मकानों को अधिग्रहीत किया जाएगा और भवन स्वामी अपनी बात रख सकें
रिस्पना पुल से बनने वाले इस एलिवेटेड रोड में 399 कच्चे और 771 पक्के मकान जद में आ रहे हैं. जिनमें से कुछ पूरी तरह से और कुछ का आंशिक अधिग्रहण किया जाएगा. रिस्पना नदी के ऊपर बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए 44.6421 और बिंदाल नदी के लिए 43.9151 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. इसमें 26 मोहल्लों की भूमि शामिल है. इस भूमि पर 2619 कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं.
” देहरादून के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है. फिलहाल अभी प्रभावित क्षेत्र का सर्वे चल रहा है, और जिसमें अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.”
– राजेश शर्मा, अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग