Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, प्रश्नकाल से बच रही है सरकार: गणेश गोदियाल

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान जन मुद्दों से बचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के प्रश्नों पर सरकार जवाब देने से कतरा रही है।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक बार भी सोमवार को प्रश्नकाल नहीं रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार का दिन मुख्यमंत्री के जवाब के लिए निर्धारित होता है, लेकिन प्रश्नकाल उस दिन न रखकर सरकार जवाबदेही से बच रही है।

बजट सत्र केवल पांच दिन का

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा का बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा, लेकिन सरकार ने इसके लिए केवल पांच दिन निर्धारित किए हैं। कांग्रेस विधायकों की मांग है कि सत्र कम से कम एक माह तक चलना चाहिए, ताकि सभी 70 विधायक अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को सदन में रख सकें।

प्रश्नकाल लोकतंत्र की आत्मा

गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्नकाल मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। सदन में पूछे गए प्रश्नों के जरिए सरकार की नीतियों, निर्णयों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार संवाद से दूर भागेगी तो जनता के मन में अविश्वास की भावना बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी सदन के भीतर और बाहर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *