Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अलर्ट : भारी बारिश के चलते कल इस जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित।

अवकाश का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.08.2025 की दोपहर 01:30 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 12.08.2025 को कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 12.08.2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समरत शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

 

आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

ह०/(वन्दना) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

इसी के साथ जनपद के सभी निजी और सरकारी पॉलिटेक्निक, आईटीआई, आंगनबाड़ी केंद्र, स्नातक और परास्नातक महाविद्यालय भी 12 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।

जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *