Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भाजपा पार्टी के सभी कार्यक्रम हुए स्थगित

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर अहमदाबाद विमान हादसे के चलते, पार्टी के सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस दुखद विमान घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए जान गवाने वाले लोगों की आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की, परिजनों को इस असीम दुख को सहने का सामर्थ्य प्रदान करने और साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि देश के अलग अलग राज्य में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।लेकिन दुखद विमान हादसे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाएं, इनमें से जो कार्यक्रम वर्तमान में संचालित हो रहे होंगे, उन्हें दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही समाप्त कर दिया गया है।

वहीं इस क्रम में आज जिला मुख्यालयों में होने वाले शेष इन्फ्लूएंसर मीट एवं अन्य कार्यक्रम को रद्द किया गया है। एह सभी सांगठनिक कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के अगले निर्देशों तक स्थगित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *