देहरादून: देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो परिवारों में सालों से चलते आ रहे आपसी विवादों को लेकर पड़ोसी के दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से वार करके उसको घायल कर दिया। जिसके बाद उसको अस्पताल लेजाया गया जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ये पूरा मामला थाने में दर्ज किया गया, पुलिस ने आरोपियों को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
ये मामला थाना डालनवाला क्षेत्र स्थित आंबेडकर कॉलोनी का है। जहां बीते रात पड़ोसी के दो युवकों ने पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक को धारदार हथियार से वार करके उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ सालों से विवाद चलता आ रहा है। ये विवाद बीती रात ओर भी बढ़ गया था जिसके बाद एक परिवार के युवकों, अमन और निखिल ने दूसरे परिवार के युवक शिवम (22 वर्षीय) पर धारदार हथियार से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।परिवार वाले घायल अवस्था में शिवम को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और स्थिति का जायजा लेती है।
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सिकंदर सिंह के परिवार का दूसरे परिवार से पूराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते सिकंदर सिंह के बेटे, निखिल और अमन ने दूसरे परिवार के शिवम को बुला कर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना को लेकर शिवम के परिवार वालों ने सिकंदर सिंह के परिवार के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित करी, सम्बन्धित ठिकानों पर दबिश दी और टीमों ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।