ट्रक ड्राइवर का कटा एक लाख का चालान, पीटीओ को मारने के लिए लोहे की रोड के साथ दौड़ा 

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के बरेली रोड पर जब चेकिंग के दौरान पीटीओ ने ट्रक ड्राइव के ट्रक का एक लाख का चालान काटा ,तो दोनों में विवाद हो गया और ट्रक ड्राइवर लोहे की रोड लेकर पीटीओ पर प्रहार करने के लिए दौड़ने लगता है।

 

शाहजहांपुर के राष्ट्रीय मार्ग स्थित बरेली मोड पर पीटीओ द्वारा ट्रक ड्राइवर का चालान काटने पर चालक और पीटीओ के बीच में विवाद हो गया। ड्राइवरों के अनुसार पीटीओ अंडरलोडिंग ट्रक का चालान काट रहा था। जिसके बाद ट्रक ड्राइवरों ने हंगामा शुरू कर दिया और विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया। ट्रक चालकों ने गाड़ी को घेर लिया और एक चालक ने लोहे की रोड उठा कर पीटीओ की तरफ हमला करने के लिए दौड़ने लगता है। जिसके बाद पीटीओ तुरंत मौके से वापस लौट जाता है और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाता है।

 

पीटीओ अंडरलोडिंग ट्रक के काट रहा था चालान 

 

हंगामा कर रहे चालकों ने बताया कि पीटीओ ने एक चालक के साथ अभद्रता दिखाई थी, उस चालक ने अपने गाड़ी के सभी कागजात बार बार दिखाए, ट्रक का वजन भी कम था फिर भी पीटीओ ने चालान काट दिया।जिसके बाद ट्रक चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया था उन्होंने बताया कि आजकल पीटीओ अंडरलोडिंग ट्रक के भी चालान काट रही है। एक चालक ने बताया कि गाड़ी के पूरे कागजात होने के बाद, ट्रक का वजन कम होने पर, बिल भी दिखाया, सब कुछ ठीक होने के बावजूद पीटीओ चालान काटने पर लगे हुए हैं।

 

जब हंगामा बढ़ने लगा तो पीटीओ अपनी गाड़ी में बैठ कर वापस लौट जाता है। जिसके बाद पीटीओ मोहम्मद आरिफ ने बताया के उन्होंने किसी गाड़ी का चालान नहीं किया था, बस वजन कराने के लिए कहा था ताकि पता चल सके कि ट्रक ओवरलोडिंग है या अंडर लोडिंग। लेकिन चालकों ने वजन कराने से मना कर दिया जिसके बाद पीटीओ ने नियम अनुसार जानकारी दी कि 40,000 तक का चालान कट सकता है। इसी बात पर चालकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और एक चालक लोहे की रोड लेकर उसकी तरफ हमले के लिए दौड़ाकर आने लगता है। जिसके बाद पीटीओ तुरंत मौके से वापस लौट जाता है।

पीटीओ ने ट्रक चालक के खिलाफ गाली गलौज और हमला करने के आरोप लगाते हुए तिलहर थाने की पुलिस को तहरीर दी है।साथ ही बताया कि ट्रक मुरादाबाद के फतेहपुर खास रसूलपुर हमीर निवासी मोहम्मद अनवार का था।

कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *