Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

15 साल की किशोरी की AI से बनाई अश्लील फोटो और वीडियो, फिर किया ऐसा घिनौना काम

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके एक नाबालिग छात्रा की अश्लील तस्वीरें तैयार की गईं और फिर उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी युवक ने मासूम से करीब अड़तालीस हज़ार रुपये ऐंठ लिए। अब पुलिस इस सनसनीखेज़ मामले की जांच कर रही है।”

मामले की पूरी जानकारी

ये मामला राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके का है, जहां15 साल की नाबालिक किशोरी को उसके पड़ोसी ने एआई का इस्तेमाल कर किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया और 48 हजार रुपए ऐंठ लिए।

जानकारी के मुताबिक किशोरी ने अपनी मां के फोन में इंस्ट्रगम अकाउंट बनाया था। लेकिन कुछ समय पहले किशोरी को सोशल मीडिया पर उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी ,जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।दोनों में करीबन तीन चार महीने अच्छी बात चित रही लेकिन उसके बाद से युवक किशोरी पर उसकी गर्लफ्रेंड बनने का दबाव डालने लगा।लेकिन किशोरी ने मना कर दिया। किशोरी के बार बार मना करने के बाद आरोपी युवक ने किशोरी पर दबाव डालने के लिए, उसके अकाउंट से तस्वीरें डाउनलोड कीं और फिर ai की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो में बदल दिए।

भाई को दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद आरोपी ने किशोरी को ये तस्वीरें ओर वीडियो भेजी और धमकी देना शुरू कर दिया, कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवक के ब्लैकमेल करने से डरी-सहमी किशोरी ने पिछले डेढ़ महीने में आरोपी को करीब 48 हज़ार रुपये दे दिए।इतना ही नही आरोपी किशोरी को आते जाते छेडता था औऱ उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लेकिन जब घरवालों को शुक्रवार को पैसों की कमी का पता चला तो लड़की ने सच्चाई बयां कर दी।किशोरी की बात सुनने के बाद, परिजनो ने पुरा मामला करावल नगर थाने में दर्ज कराया है। लेकिन जैसे ही आरोपी को पता चला कि बात थाने तक पहुंच गई है तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
हालांकि पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो ऐक्ट और साइबर क्राइम से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *