Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.40 लाख की ठगी, मामला हुआ दर्ज

विकासनगर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी का मामला विकासनगर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विकासनगर निवासी सुबोध भट्ट नामक युवक ने पीड़ित संजय कुमार से यह कहते हुए 4 लाख 40 हजार रुपए वसूल लिए कि वह विदेश के किसी होटल में उसके बेटे को अच्छी सैलरी पर नौकरी दिला देगा।

यह मामला सोमवार का है जहां विकासनगर,स्थित आदर्श विहार में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सुबोध भट्ट नमक व्यक्ति ने एक परिवार से लाखों की ठगी को अंजाम दिया।

इस ठगी के मामले में अनीता पत्नी संजय कुमार ने बताया कि सुबोध भट्ट ने दोनों को ये यकीन दिलाया कि वह उनके बेटे अंकुश को बाहर विदेश के किसी बड़े होटल में नौकरी दिलाएगा, जिसके लिए उसने परिवार से पांच लाख तक पैसे देने की मांग करी थी लेकिन परिवा वालों ने चार लाख चालीस हजार इंतजाम करके सुबोध को दे दिए थे। पैसे लेने के बाद सुबोध ने कहा कि वह सभी दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरी करवा कर बेटे को विदेश भेज देगा ।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी की कोई व्यवस्था न होने पर संजय को एहसास हुआ कि सुबोध ने उनके साथ धोखाधड़ी की है जिसके बाद पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और सुबोध ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।परेशान होकर पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर के कोतवाल विनोद गुसाई ने बताया कि पुलिस ने सुबोध भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *