दुखद खबर: देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने खाया जहर कार में मिले सभी के शव

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

दर्दनाक घटना–: देहरादून के एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर कर दी आत्महत्या । कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के देहरादून के एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मरने वालों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। कार में से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में खड़ी कार में देहरादून के परिवार ने की खुदकुशी

 

पुलिस के मुताबिक करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। बाकी परिवार के सदस्यों की पहचान बाकी है।

वही देहरादून पुलिस ने बताया कि उक्त मृतक परिवार के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था,जिनका मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र का होना प्रकाश में आया है.हालांकि वर्तमान में उक्त परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था.

 

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *